क्राइम

20 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर हुऐ लोकायुक्त से ट्रैप, गौसेवक की प्रोत्साहन राशि से मांग रहा था हिस्सा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर/छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बिना कुछ लिए कार्य नहीं करना आम बात हो गई हैं।
इसी तरह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में पदस्थ आरोपी डॉक्टर डॉ योगेश कुमार सेमिल पशु चिकित्सा अधिकारी पद के द्वारा 20 हज़ार रुपए के साथ ट्रैप किया गया।
टीम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पशु चिकित्सालय जुन्नारदेव में पदस्थ अधिकारी ने
आवेदक सुरेश यदुवंशी गौ सेवक निवासी ग्राम जमकुंडा तहसील जुन्नारदेव से मंगलवार
दिनांक 22-/10/2024 अक्टूबर को ट्रैप राशि=20,000 रुपए लेते कार्यालय पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विकासखंड दातलावादी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में की गई।
आवेदक मैत्री गौ सेवक होकर शासकीय योजना के तहत राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत गोवंशीय/भैंसवंशीय पशुओं की कृत्रिम गर्भाधान का काम वर्ष 2021-22 में किया गया जिसका प्रोत्साहन राशि 45000 रुपए प्राप्त हुई थी। जिसमें से कमीशन के तौर पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉक्टर योगेश कुमार सेमिल द्वारा ₹25000 रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत सत्यापन उपरांत आज योगेश कुमार सेमिल को ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त जबलपुर टीम के द्वारा ट्रैप किया गया।
इस कार्यवाही के दौरान इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा एवं 5 अन्य सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ा।

Related Articles

Back to top button