अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
सिलवानी । गुरुवार की रात्रि में राजमार्ग 15 सागर सिलवानी के लालघाटी के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस स्थल पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि लगभग 8 बजे तहसील के ग्राम ककरुआ निवासी मंगलसिंह बारीवा पिता भगवान सिंह आदिवासी उम्र 32 साल अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक क्रमांक एमपी 38 एम ई 9804 से सिलवानी से अपने ग्राम ककरुआ जा रहा था अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त के प्रयास कर नगर परिषद के शव वाहन से पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया। और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। जिसका शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा।
मृतक के मझले भाई संतोष बारीवा ने बताया कि हम तीन भाई है मंगलसिंह सबसे बड़ा भाई था, जिसकी दो पुत्री और एक पुत्र है। जो सुबह किसी काम से सुबह उदयपुरा गया था और शाम को सिलवानी आ गया था। सिलवानी से अपने घर वापिस आते समय यह दुर्घटना हो गई।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचे और शव को सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है। मर्ग पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ।



