मध्य प्रदेश
नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामायण का किया मंचन

सिलवानी। द संस्कार वैली स्कूल सिलवानी में दीपावली के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा रामायण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्कूल संचालक द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
स्कूल संचालक द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके एवं बुराई का अंत करके अयोध्या वापस लौटे थे जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित करके भगवान श्रीराम के आने की खुशी में दीपोत्सव मनाया था तब से हम सभी दीप जलाकर कर दीपोत्सव मनाते हैं। बच्चों द्वारा श्री राम- रावण का चरित्र का वर्णन प्रस्तुति के माध्यम से किया।



