पुराने कन्या शाला भवन के डिस्मेंटल में अनावश्यक बिलंब, दो साल से दौड रहे है कागजी घोडे

छात्राओ की पढाई प्रभावित
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय गौरझामर के पुराने भवन के डिस्मेटल को लेकर दौड रहे कागजी घोडो के धरातल पर अपेक्षित परिणाम सामने नही आने से अभिभावको मे भारी असंतोष व्याप्त है नये भवन के निर्माण हेतु करीब दो करोड रुपये दो वर्षो से स्वीकृत है लेकिन लोक निर्माण विभाग की शिथिलता के चलते पुराने शाला भवन को अविलम्ब नही गिराने से छात्राओ को उपयुक्त भवन के अभाव मे कन्या मिडिल स्कूल के कमरो मे बमुश्किल कक्षाये लगाई जा रही है बता दे की कथित शाउमाकवि के पुराने भवन व पूर्व मे बने अतिरिक्त कमरे घटिया निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गये थे जिनमें कक्षाये लगाना मुश्किल ही नही खतरनाक हो गया था तभी से कक्षाये कन्या मिडिल स्कूल मे लगाई जा रही है कथित पुरानी बिल्डिग को गिराकर उसके स्थान पर नवीन बिल्डिंग बनाने को लेकर गत वर्ष स्थानीय नागरिको अभिभावको पत्रकारो ने आंदोलन कर शासन को जागृत किया था लेकिन तब से लेकर अब तक सिर्फ कागजी कार्यवाही हो रही है लोगो का कहना है की शासन की ढुलमुल कार्य प्रणाली के चलते नया भवन निर्माण मे यदि देर की स्थिति पैदा की जाती है तो जनहित मे आंदोलन पुन:किया जावेगा शासन प्रशासन इस गहन व अति महत्वपूर्ण समस्या को गम्भीरता पूर्वक विचार कर नवीन भवन का निर्माण पूरा करे।



