मध्य प्रदेश

युवा उत्सव दिवस एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन

सिलवानी । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिलवानी में युवा उत्सव दिवस एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन एवं मां सरस्वती की वंदना की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम पीसी शाक्य ने करते हुए कहा कि छात्रों को आगे बढ़ते रहना चाहिए कभी कोई एसडीएम, तहसीलदार, कलेक्टर भी उपस्थित छात्रों में से बन सकता है। जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा सभी छात्र छात्राओ को दीपावली,भाईदूज की मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी एवं छात्रों ने एमए, बीएससी, विषय बढ़बाने के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर रामपालसिंह, सांसद एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पूर्व एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जन भागीदारी अध्यक्ष सभी कॉलेज परिवार छात्र-छात्राओं ओर से वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। छात्रों ने कहा हम सभी को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा था, यह आप सभी की अथक प्रयासों से 30 वर्षों में संभव हो सका है । भाजपा के नेता संदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं का कैरियर मार्गदर्शन उद्बोधन कर छात्रों का मार्गदर्शन किया।
छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने भाग लिया है शिवा चढार, हर्षित सैनी, प्रीति रजक, विनोद दुबे, प्रश्नन मंच में भाग लिया नंदिनी जाटव, हर्षित सैनी, शिवा चढार। निबंध प्रतियोगिता साक्षी रजक, प्राची रघुवंशी, सपना सेन आदि छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता में भाग लिया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल कोरी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र राजपूत, प्रतिभा डेरियां, अभिलाषा ठाकुर, नवीन रजक, राहुल साहू, केशव बंसल, निधि राय, सुमित बाजपेई जूनिया, शुभम पवार, मृदुल कुशवाहा, अंकित अहिरवार, सुनील सोनी,
अमन जैन सहित प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button