क्राइम

इमलाई तखतसिंह गौड़ पटवारी निलंबित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह आरएल बागरी ने तहसीलदार दमयंती नगर के प्रतिवेदन पर पटवारी हल्का नबंर 16 इमलाई तखत सिंह गौंड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं. निलंबन अवधि में तखत सिंह गौंड़ का मुख्यालय तहसील कार्यालय दमोह रहेगा. साथ ही निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। ज्ञात हो कि आज सागर लोकायुक्त द्वारा पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में उक्त निलंबन की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button