मध्य प्रदेश
के.सी. अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन दमोह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री, सुधीर अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री की सहमति सुरेश सोनी प्रदेश महामंत्री राकेश अग्रवाल संभाग अध्यक्ष सुशील गुप्ता जिला प्रभारी की अनुशंसा से केसी अग्रवाल रिटायर्ड एसडीओ को जिला अध्यक्ष दमोह मनोनीत किया गया।
उनके मनोनयन पर निवर्तमान अध्यक्ष शपदम इटोरिया ने बधाई दी एवं जुगल अग्रवाल युवा संभाग प्रभारी, ऋतु अग्रवाल महिला संभाग अध्यक्ष, सुनीता गुप्ता महिला अध्यक्ष, सत्यनारायण असाटी नगर अध्यक्ष, विकास अग्रवाल युवा अध्यक्ष, राजकुमार नामदेव युवा नगर अध्यक्ष, सीके अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, गणेश अग्रवाल एवं सभी इकाई के पदाधिकारी गण, तहसील इकाई एवं वैश्य बंधुओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।



