नेमा समाज ने बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सकल नेमा समाज एवं नेमा नवयुवक मंडल द्वारा नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में समाज बंधुओ के अलावा नगर के गणमन्य लोग भी शामिल हुए।
सुबह 8 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जिसे समाज बंधुओ द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 11 बजे अन्नकूट दर्शन उपरांत 12 बजे महा आरती का आयोजन किया गया एक बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी भोजन प्रसादी का वितरण के साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर मे़ गोवर्धन महाराज और श्री राधा कृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। नेमा समाज के 40 परिवार है जो अपने घरों से तीन-तीन किस्म के व्यंजन बनाकर लेकर आए। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में ग्वाल बालों संग श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकर्षक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई गई। महिलाओं द्वारा हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।
वही समाज की कन्याओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के जयेष्ट पुत्र दुर्गेश राजपूत भी शामिल हुए।
नेमा समाज अध्यक्ष संतोष नेमा रिससु,राजू नेमा, महेश नेमा, पीडी नेमा एडवोकेट, सुलभ नेमा, रजनीश नेमा, सालगराम नेमा, सुनील नेमा, बल्लू नेमा सहित समस्त नेमा समाज ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजी नेमा द्वारा किया गया।
समाज के पदाधिकारी ने बताया कि यह परंपरा पिछले कई सालों से निभाई जा रही है जिसमें मां अन्नपूर्णा से पूरे प्रदेश देश और जिले वासियों को भरपूर अनाज उपलब्ध होने की कामना की जाती है।
कार्यक्रम में रायसेन जिले भर के नेमा समाज के लोग एकत्रित हुए वहीं विदिशा और राहतगढ़ से भी नेमा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।



