महाकुंभ में सरकार का बड़ा फैसला यूपी में 7 टोल प्लाजा हो जाएंगे टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सात टोल प्लाजा को टैक्स फ्री करने का फैसला किया गया है. यहां जानिए सारी डिटेल
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेले कि तैयारियां जोरों पर हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने योगी सरकार के अनुरोध पर एक बड़ा फैसला लिया है जो यूपी के प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में प्रवेश करने वाले सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे इसको लेकर एनएचएआई तैयारी कर रहा है इस नियम के लागू होने से लोगों को काफी फायदा होगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक चित्रकूट मार्ग पर उमापुर टोल प्लाजा, रीवा राजमार्ग पर गन्ने टोल प्लाजा, मिर्जापुर मार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा, वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा, लखनऊ राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा, अयोध्या राजमार्ग पर मऊआइमा टोल प्लाजा टैक्स फ्री रहेगा. यात्रियों से कोई भी टोल नहीं लिया जाएगा।



