पत्रकारिता की आड में देह व्यापार कराने वाला पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार

पत्रकार संगठनों को चाहिए कि पुलिस और प्रशासन से मीडिया से जुड़े लोगों का करवाया जाए चरित्र सत्यापन
विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं ऐसे लोग बने हुए पत्रकार?
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिवनी । एमपी के जिला मुख्यालय सिवनी में कोतवाली पुलिस ने शहर की पॉश कॉलोनी आर्चीपुरम में लंबे समय से चल रहे जिस्म फरोशी के आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों में से एक किसी जनप्रतिनिधि का खास तो मुख्य आरोपी कथित तौर पर मीडिया से जुड़ा बताया जा रहा है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीती रात कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर की एक पॉश कॉलोनी ‘आर्चीपुरम‘ के एक आवास में लंबे समय से जिस्म फरोशी का कारोबार होने की सूचना पर दबिश दी गई। इस दबिश के दौरान गर्म गोश्त का व्यापार करने के आरोपी, कथित सेक्स वर्कर और एक ग्राहक को धर दबोचने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में गर्म गोश्त का व्यापार करने के आरोपी के पास से कुछ मीडिया संस्थानों की सामग्री भी मिली है और वह अपने आप को मीडिया से जुड़ा पत्रकार भी बता रहा था। पुलिस इस मामले में खोजबीन में जुटी दिख रही है।
इधर, पत्रकारों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार इस तरह के घिनौने काम से जुड़े किसी व्यक्ति के द्वारा स्वयं को पत्रकार बताने की निंदा करते हुए कहा जा रहा है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को चाहिए कि वे सिवनी में पत्रकारिता करने वाले लोगों का चरित्र सत्यापन आवश्यक रूप से करवाएं ताकि पत्रकार जैसे पवित्र पेशे की साख को कलंकित होने से बचाया जा सके।
पुलिस के द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मार्गदर्शन में एएसपी सिवनी गुरूदत्त शर्मा के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के नेतृत्व में शहर के पॉश इलाके बारात्थर आर्चीपुरम क्षेत्र में किराये के कमरे से रह रहे स्वयं को पत्रकार बताने वाले मोहित यादव के घर पर अनैतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानो से महिला को बुलाकर देह व्यापार कराने वाले पत्रकार के घर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान देह व्यापार में शामिल तीन पुरूष एवं एक महिला पकड़ी गई।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनो से सामाजिक संगठनो एवं स्थानीय व्यक्तियो के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार की सूचना प्राप्त हो रही थी जो उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 9 नवम्बर 24 को आर्चीपुरम बारापत्थर क्षेत्र में रेड की गई। मोहित यादव नाम का व्यक्ति जो संजय बघेल के घर पर किराये से रहता है। बाहर से महिलाओ को बुलाकर देह व्यापार चलाने का काम कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो अवगत कराया गया जो नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी एवं दोनो थानो के संयुक्त पुलिस बल को रेड कार्यवाही हेतु तैयार किया गया। मुखबिर के बताये अनुसार आर्चीपुरम में जहां मोहित यादव रह रहा था। पुलिस के द्वारा दबिश दी गई जो कमरे में एक महिला और पुरूष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मोहित यादव स्वयं को पत्रकार बता रहा था और उसी मकान में रहकर पत्रकारिता की आड में देह व्यापार कर धंधा कर रहा था। देह व्यापार के धंधे में मोहित यादव पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानो से महिलाओ को बुलाकर उनको अपने घर पर ग्राहक उपलब्ध कराता था और ग्राहको से जो राशि देह व्यापार के लिए लेता था उसमें से आधी रकम देह व्यापार करने वाली महिला को देता था एवं आधी रकम स्वयं रख लेता था। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर आपत्तिजनक सामग्री एवं 48,500/- रूपये नगद एक कार, एक मोटर साइकिल, 5 मोबाईल जप्त किये गये है। आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध देह व्यापार से सबंधित सुसंगत धाराओ पर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में 1 मोहित यादव पिता कंचनलाल यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम कंजई थाना डूंडासिवनी हाल निवासी आर्चीपुरम सिवनी (उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व से बलात्कार, छेडछाड एवं मारपीट संबंधी तीन अपराध पंजीबद्ध है।), 02 राहुल सरकार पिता राजीव सरकार उम्र 24 साल निवासी 24 परगना हावडा पश्चिम बंगाल, 3- प्रियंक तिवारी पिता महेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 35 साल निवासी शास्त्री वार्ड बारापत्थर सिवनी
जप्त सामग्री :-
1- 48,500/-रूपये नगद
2- देह व्यापार से सबंधित आपत्तिजनक सामग्री एवं दवाईया
3- सी.पी.यू, की-बोर्ड एवं माउस कीमती करीबन 10,000/- रूपये
4- एक कार आई 20, MP22 CA 4171 कीमती लगभग 6 लाख रूपये
5- एक मोटर साइकिल बजाज एवेंजर क्रमांक MP04YM0250 कीमती लगभग 90,000/- रूपये।
6- पांच एनराईड मोबाईल कीमती लगभग 50,000/- रूपये
7- प्रेस आईडी का माइक एवं प्रेस के तीन आईडी कार्ड
कुल मसरूका: 7,98,500/- रूपये
इस कार्यवाही में पूजा पांडे नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी, निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, उनि राहुल काकोडिया, सउनि रामअवतार डेहरिया, प्रआर सुंदर श्याम, अभिराज ठाकुर म.प्रआर. मीरा शरणागत, आर नितेश राजपूत, शिवम बघेल, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, इरफान म.आर. राखी डेहरिया, दीपाली बघेल, फरहीन का सराहनीय योगदान रहा।




