मध्य प्रदेश

क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर आयोजन

ग्राम कनौजा तहसील ढीमरखेड़ा में अजाक्स संघ ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स जिला कटनी अध्यक्ष सोहनलाल चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 15 नवम्बर 2024 को ग्राम कनौजा तहसील ढीमरखेड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में तिरु कुँवर राजा, नीलेश प्रताप सिंह भडरा रहे। वही विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह धुर्वे कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अजाक्स कटनी एवं संतोष सिंह सैयाम, सोहन लाल उईके एवं अन्य समाजिक साथी रहे ।
सभी साथियों ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहब एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बारी बारी से उपस्थित ज़न सैलाब के बीच में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के सामाजिक विचारों, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान, और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता । अरविंद सिंह धुर्वे ने कहा कि बिरसा मुंडा के आंदोलन और योगदान आदिवासी समुदायों के हितों, हक अधिकारों के लिए किया गया था। बिरसा मुंडा, जो आदिवासी समुदाय में ‘भगवान’ की उपाधि से जाने जाते हैं, उन्होंने आदिवासी संस्कृति की रक्षा और अपने समुदाय की पहचान को संरक्षित करने के लिए एक अनवरत संघर्ष किया था। साथ ही समाज के शोषण, आदिवासी अधिकारों की रक्षा, और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए अनेक आंदोलन चलाए । जिनसे आदिवासी समाज में जागरूकता और एकता की भावना का संचार हुआ। सामाजिक विचार और आदिवासी संस्कृति का संरक्षण बिरसा मुंडा ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया और बाहरी प्रभावों से इसे बचाने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की लड़ाई लड़ी बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था, जिसे आज भी आदिवासी समुदाय अपनी पहचान और जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है।
बिरसा मुंडा के नेतृत्व में चले आंदोलन ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ आदिवासी समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने अपने आंदोलन के माध्यम से समाज में एकता और साहस का संदेश दिया।”25 साल की उम्र में बिरसा मुंडा ने जिस क्रांति का आगाज किया वह आदिवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगीl आज समाज की सबसे बड़ी चुनौती समाजिक असमानता है कि स्वतंत्रता के इतने वर्षो के समाज में भेदभाव व्याप्त है उपरोक्त कार्यक्रम का सफ़ल संचालन तिरु देवी सिंह कुलस्ते, नरेश सिंह मार्को, मनीषा सिंह धुर्वे ने किया उपरोक्त कार्यक्रम मे सुग्रीव सिंह मरावी, दशरथ सिंह, अतुल चौधरी, पूर्व सरपंच संतोष कुमार चौधरी, प्रेमचंद वीरेंद्र पटेल आदि की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button