राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बने पन्ना प्रमुख

बरेली में भाजपा के बूथ नं.84 का सफल निर्वाचन संपन्न
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश में चल रहे बूथ निर्वाचन अभियान के तहत बरेली नगर मंडल के बूथ नंबर 84 में सोमवार को बूथ समिति का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को पन्ना प्रमुख चुना गया।
बीजेपी की कार्य संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता समान होते हैं और पन्ना प्रमुख का दायित्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी अन्य जिम्मेदारी का। बरेली चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रकाश पाठक मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ
इस निर्वाचन प्रक्रिया में मुकुंद पाराशर को बूथ अध्यक्ष, पवन अग्रवाल को महामंत्री, चंद्रेश तिवारी को मन की बात प्रमुख, ललित सोनी को व्हाट्सएप प्रमुख और राजेश टोरिया को बीएलए 2 के रूप में चुना गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बरेली नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नगर बरेली अभिषेक राजपूत, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश मेहरा, राधेश्याम पालीवाल, योगेंद्र तिवारी, पूरन धाकड़ समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्वाचन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी के इस बूथ निर्वाचन अभियान का उद्देश्य पार्टी की जड़ों को और मजबूत करना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करना है।



