सीएमओ ने किया साफ सफाई का निरीक्षण, उपस्थित रहकर कराई नालियों की सफाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद के सीएमओ कृष्णकांत शर्मा द्वारा नगर के वार्ड 18 अयोध्या नगर, सागर भोपाल मार्ग, राम नगर सहित नगर के अन्य वार्डो मैं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वंयम खड़े होकर नालियों की साफ सफाई करवाई।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद की पीआईसी की बैठक मैं नगर की साफ सफाई का मुद्दा पार्षदों द्वारा उठाया गया था की सफाई व्यवस्था में कमी है। तब से सीएमओ स्वंयम सुबह शाम नगर की साफ सफाई की निगरानी कर रहे है।
सीएमओ ने दोनों सफाई दरोगा रघुवीर वाल्मीकि और दिनेश सपेरा को साफ सफाई व्यवस्था एवं मुख्य मार्ग सहित सभी कालोनियों की छोटी बड़ी सभी नालियों की साफ सफाई सही तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान पानी निकासी को लेकर वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी सीएमओ द्वारा बताया गया हैं कि निरंतर सभी वार्डों एवं मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया गया तथा वार्ड वासियो से निवेदन किया गया वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें।
इस दौरान सफाई दरोगा रघुबीर बाल्मीकि सहित सफाई कर्मी मौजूद थे।



