शादी की खुशियां बदली मातम में, एक की मौके पर मौत, दूसरे को भोपाल किया रैफर
तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में रोक नहीं ।
हाइवे पर शराब दुकानें भी दुघर्टनाओं में आग में घी जैसा किरदार
क्षमता से अधिक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारी या मोटरसाइकिल भिड़ी
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । शहर में अभी धान का सीजन चल रहा हैं जिसमें दावत कंपनी धान का परिवहन कर रही हैं और अनुबंध पर भी ट्रक लगा रखे हैं जो ट्रक के भीतरी भाग से बाहर भी चार चार पांच पांच फिट धान के बोरों को बाहर निकालकर ओवरलोड सड़क पर चलते हैं।
शनिवार की रात बाड़ी से महज दो किलोमीटर दूर बकतरा रोड़ पर बढ़िया के पास शाहगंज निवासी बाड़ी शादी के कार्ड बांटने आये थे और वापिस शाहगंज जा रहे थे कि बढ़िया के पास धान से भरे ट्रक से एक्सीडेंट हो गया जिसमें मौके पर ही रामगोपाल केवट के प्राण पखेरू उड़ गए और संदीप केवट के दोनों पैर चकनाचूर हो गये जिसे प्राथमिक उपचार के तत्काल भोपाल रैफर किया गया।
आखिर ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश क्यों नहीं ?
भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सशुल्क सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे यातायात में बहुत परिवर्तन आया। लेकिन सड़क पर चालक दो पहिया वाहन और कार में सीट बेल्ट न लगाने पर होता हैं लेकिन जो ट्रक और डम्फर मौत बनकर बेलगाम ओवरलोड होकर दौड़ते हैं उन पर न पुलिस की नजर जाती और न सड़क परिवहन विभाग की नतीजतन जिस घर में शहनाई की गूंज गूंजती आज मातम पसरा गया एक चिराग़ हमेशा के लिए बुझ गया दूसरा चिराग अपंगता के साये में जीने को विवश हो गया।
सड़क किनारे लगी शराब की दुकानें भी आग में घी का काम करती हैं ।
एक तरफ सड़क परिवहन विभाग शराब पीकर वाहन चलाने को मना करता वही मध्यप्रदेश सरकार उसी शराब से पोषित होने के चक्कर में हाईवे किनारों पर शराब दुकानें खुलवाकर वाहन चालकों को दुघर्टनाओं के लिए निमंत्रण देती हैं । शराब दुकान वाहन चालकों की नजरों से न चूक जाए इसके लिए सड़क पर बने डिवाइडर पर साइन बोर्ड लगाकर सूचित करते हैं कि शराब दुकान आ गई। वही रात्रि में दुकान के परिसर को एलईडी बल्बों से इतना रोशन कर दिया जाता हैं शराब पीने के शौकीन ड्राइवर न चाहते हुए भी ब्रेक पर पैर मार ही देते हैं । जो सड़क दुघर्टनाओं में आग पर घी का काम करते हैं ।



