मध्य प्रदेश
एसडीएम द्वारा संविधान प्रस्तावना का किया गया वाचन

सिलवानी। मंगलवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संविधान दिवस कार्यक्रम में एसडीएम पीसी शाक्य द्वारा संविधान प्रस्तावना का वाचन कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संवैधानिक कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई एवं संविधान की प्रस्तावना से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, सफीक उल्ला, उपयंत्री विनोद कुशवाहा, रामशंकर दीक्षित, अभिषेक कौल, धर्मेन्द्र गुप्ता, निखलेश राय, चंद्रभान कलोसिया, रवि यादव, अमित यादव, हेमंत यादव, रईस खान, संजीव कलोसिया, सीताराम साहू, सतीश कुशवाहा, राहुल, सगीर उद्दीन सहित नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।



