मस्तक हमेशा वीतरागता के सामने ही झुकना चाहिए : मुनि श्री चन्द्र सागर जी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मनुष्य को भावना भानी चाहिए कि जब भी उसका मरण हो उसे मुनि महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हो देव शास्त्र गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण होना चाहिए समर्पण से ही कल्याण संभव है अपना सिद्धांत मजबूत होना चाहिए हर स्थान पर मस्तक नहीं झुकना चाहिए मस्तक हमेशा वीतरागता के सामने ही झुकना चाहिए जब मन की मुराद पूरी होती है तो आनंद का झरना स्वयं फूटने लगता है। उपरोक्त विचार मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज ने नसिया मंदिर जैन मंदिर में अभिव्यक्त किये।
इस अवसर पर बड़े बाबा छोटे बाबा के चित्र के समक्ष ज्ञान ज्योति का प्रज्वलन हुआ विशिष्ट अतिथियों ने श्रीफल अर्पित किए कांच मंदिर एवं नेमीनगर मंदिर समितियां ने मुनि संघ के मंगल आगमन हेतु निवेदन किया। इसके पश्चात मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि दमोह वालों पर गुरु की बहुत बड़ी कृपा रही है गुरुदेव ने बीमार अवस्था में भी दमोह शिवनगर के पंचकल्याण के लिए आशीर्वाद प्रदान किया था हम लोगों को भी पंचकल्याणक कराने की आज्ञा प्रदान की थी उसी को सफल बनाने के लिए मुनिराज आपके मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका लेकर आए हैं ताकि भगवान का पंचकल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो सके पुरुषार्थ करने वालों को सफलता प्राप्त होती है सही दिशा में किया गया पुरुषार्थ कभी व्यर्थ नहीं जाता एक दृष्टांत सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार एक राजा को एक निमित्त ज्ञानी ने बताया कि उसका सातवें दिन बिजली गिरने से अंत हो जावेगा राजा के तीन मंत्री घबरा गए और उन्होंने राजा का साथ छोड़ दिया किंतु चौथा मंत्री पुरुषार्थवान था उसने राजा से कहा कि 7 दिन के लिए आप राज पाठ त्याग दें राजा ने अपना पद त्याग दिया और अपने जैसा ही पुतला बनाकर रख दिया सातवें दिन बिजली गिरी और वह पुतला नष्ट हो गया राजा सुरक्षित बच गया इस तरह पुरुषार्थ करने से राजा की जान बच गईं। मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि दिनांक 28 नवंबर को प्रातः 8ः30 बजे से मुनिश्री के मंगल प्रवचन एवं आहारचर्य कांच मंदिर स्टेशन चौराहा मैं संपन्न होगी जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं शिव नगर पंचकल्याणक समिति के संयोजक सुनील डबुलिया ने सभी से कांच मंदिर पहुंचने की अपील की है। बुधवार को निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के संघ सहित मंगल प्रवचन नसिया जैन मंदिर में हुए उसके पश्चात आहारचर्य संपन्न हुई। गुरुवार को मुनि संघ के प्रवचन व आहार चर्या पड़गाहन कांच मन्दिर परिसर से होगा।

