पर्यावरणमध्य प्रदेश

कबाड़ से बनाई जुगाड़, आक्सीजन पार्क बना आकर्षण का केन्द्र

रायसेन । रायसेन नगर पालिका द्वारा नगर के वार्ड नंबर 4 पुलिस लाइन के पास बनाया जा रहा कबाड़ से जुगाड़ आक्सीजन पार्क अपने बनने से पहले ही आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है और आम जनता इस कबाड़ से जुगाड़ आक्सीजन पार्क की जमकर तारीफ कर रही है।
रायसेन नगर पालिका द्वारा रायसेन नगर के वार्ड नंबर 4 कलेक्ट कॉलोनी के पास बनाया जा रहा कबाड़ से जुगाड़ ऑक्सीजन पार्क की जमकर तारीफ हो रही है तो वहीं इस पार्क में कबाड़ से लाये गए सामान से बनाए गए बच्चो के खिलौने डोरेमोन, गमले और प्लास्टिक की टंकी से काट काटकर बनाई गई बाउंड्री आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है तो वही बंबू से बनाया गया फाउंटेन लोगों को अभी से पसंद आ रहा है तो वही इस पार्क को बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों को लगाया जा रहा है ताकि इस ऑक्सीजन पार्क में बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी घूम सके। वही ये पार्क आम जनता को भी पेड़ लगाने का संदेश दे रहा है।आपको बता दे कि इस पार्क में प्लास्टिक की खराब पानी की टंकियां को काटकर पार्क की बाउंड्री बनाई जा रही है तो वहीं टायरों को काटकर डोरेमोन सहित अन्य खिलौने बच्चों को खेलने के लिए बनाए जा रहे हैं तो वहीं रंग बिरंगी लाइट बंबू बांसों से बनाया गया फाउंटेन बहुत सुंदर लग रहा है।नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव का कहना है कि कबाड़ से जुगाड़ ऑक्सीजन पार्क बनाने का बहुत दिन बनाने का सोच रहे थे और आखिर में पानी की टंकी के नीचे साफ सफाई कर कर इस पर कबाड़ से जुगाड़ आक्सीजन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है वही इस पार्क को बनाने के लिए नगर पालिका की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे राजेंद्र यादव का कहना है कि इस पार्क को बनाने के लिए पुरानी प्लास्टिक की टंकियां, पुराने बांस एवं पुराने टायरों का इस्तेमाल किया गया है इस पार्क में लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां भी लगेगी तो वहीं घास भी लगाई जाएगी। वही इस पार्क के निर्माण के दौरान ही इसको देखने आए शादाब खान का कहना है कि नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहा ये पार्क बहुत सुंदर बनाया जा रहा है और निश्चित रूप से यह नगर पालिका का सराहनीय काम है और यह पार्क अपने बनने से पहले ही खासा चर्चा का विषय बना गया है।
सुरेखा जाटव सीएमओ नगर
पालिका रायसेन।
राजेंद्र यादव कर्मचारी
शादाब खान नागरिक।

Related Articles

Back to top button