एकल अभियान के नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन

सिलवानी । एकल अभियान मध्य भारत अंचल बरेली केंद्र सिलवानी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन आदिवासी भवन संच प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का आयोजन 21 से 30 नवंबर तक किया गया जिसमें नवीन आचार्य भैया दीदी ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान आचार्य भैया दीदी ने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए पंचमुखी शिक्षा के सिद्धांतों और तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में आचार्य गणों ने गांव-गांव में जन जागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य रामशरण अंचल अध्यक्ष ने संबोधित किया एवं सभी नवीन आचार्यों को पंचमुखी शिक्षा की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर हमारे वनवासी क्षेत्र में जन जागरूकता लाना है जिस से हम एक सभ्य समाज का निर्माण कर सके अंत मै सभी आचार्यों को पेन डायरी देकर आगामी एक वर्ष के पाठ्यक्रम भेंट किए। कार्यक्रम के समापन सत्र में संतोष राठौर संभाग खेलकूद एवं प्रशिक्षक, शुभम रैकवार अंचल सदस्य, राजेश राय संरक्षक, गोविंद राठौर संच अध्यक्ष, रवि राय संच उपाध्यक्ष, राहुल सचिव सेवाव्ररती महेंद्र कुमार भल्लावी अंचल अभियान प्रमुख दर्शन सिंह धुर्वे, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख हल्के सिंह कार्यलय प्रमुख अंकित खेल कूंद प्रशिक्षक संच प्रमुख राजाराम, गनेशराम खिलानसिंह समेत बड़ी संख्या में आचार्य भैया दीदी उपस्थित रहे।



