शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मे हुआ निःशुल्क साईकिलो का वितरण

साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरो पर आई मुस्कान
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर में अध्ययनरत सुदूर वर्ती ग्रामो से यहां पढने आने वाली कक्षा नवमी की छात्राओ को मध्यप्रदेश शासन व्दारा निशुल्क प्रदान की जाने वाली साइकिलों का स़ोमवार को समारोह पूर्वक वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर में निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक प्रतिनिधि कु. प्रियंका पटैरिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी (कोलवाले) के द्वारा संस्था कक्षा 9वीं की 122 छात्रायों को निःशुल्क सायकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर संतोष सोनी, राजेश दीक्षित मंडल उपाध्यक्ष, संजय जैन, नाथूराम मिश्रा, ध्रुव पाठक, बबीता विश्वकर्मा सरपंच, रोशन घुरा उपसरपंच, अनीता पटेल अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूनम मेहरा महामंत्री महिला मोर्चा, लकी लोधी, विमल जैन, राजश्री लोधी प्राचार्य एवं अन्य सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



