मध्य प्रदेश

आध दर्जन पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना

रायसेन । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने रायसेन जिले में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है। बम्होरी थाना प्रभारी का प्रभार प्रीतम सिंह राजपूत को सौंपा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी बरेली से थाना प्रभारी सतलापुर, कार्यवाहक निरीक्षक कपिल गुप्ता थाना प्रभारी बाड़ी से थाना प्रभारी बरेली, कार्यवाहक निरीक्षक राजेश तिवारी रक्षित केंद्र रायसेन से थाना प्रभारी बाडी, उप निरीक्षक प्रीतम सिंह राजपूत थाना उदयपुरा से थाना प्रभारी बम्होरी, उप निरीक्षक केशव शर्मा रक्षित केंद्र रायसेन से थाना उदयपुरा, उप निरीक्षक तेजपाल सिंह थाना मंडीदीप से थाना प्रभारी नूरगंज बनाए गए है।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button