राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के तहत हुआ पीओडी कैंप का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा विकासखंड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला कुष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन व मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान की उपस्थिति में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीओडी कैंप का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को इस विषय को लेकर जानकारी अवगत कराई साथ इससे पूरी जवाब देही के साथ पालना करना चाहिए जिससे कि कुष्ठ रोग की संभावना कम हो सकती हैं। ऊषा चौधरी, राधेश्याम के साथ रीतामणि द्वारा उपस्थित मरीजों को तेल उपचार और कुष्ठ उन्मूलन अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही NMA महावीर प्रसाद द्वारा सभी मरीजों को शिविर के दौरान औषधि का वितरण भी किया गया। शिविर में 7 महिला एवं 19 पुरुष कुल 26 रोगियो ने जल तेल उपचार का लाभ लिया।
10 रोगियों को टब वितरित किये गए। एवं 11 रोगियों को MCR सेन्डिल वितरीत कराई गई। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सिहोरा बीसीएम वीरेंद्र मेहरा, बीपीएम श्वेता सिंह व स्थानीय आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर का सराहनीय योगदान रहा।



