मध्य प्रदेश

सुप्रसिद्ध कोलू घाट मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के सुप्रसिद्ध श्रीराम जानकी एवं हनुमान मंदिर कोलू घाट के पहुंच मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण करके सकरा किए जाने सहित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए मार्ग चौड़ीकरण की मांग श्रद्धालुओं द्वारा लगातार की जा रही थी। जिसके लिए आज तहसीलदार एसआर देशमुख के द्वारा राजस्व कर्मचारियों की टीम गठित कर संबंधितों का अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता खोल दिया है।
वर्तमान में बचा कुल 10 फीट चौड़ा मार्ग अब 18 फीट चौड़ा होकर निर्मित होगा । जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी ।
श्रीराम जानकी एवं श्रीहनुमान मंदिर समिति एवं हिंदू उत्सव समिति सहित सनातनधर्मी प्रमुखजनों की मौजूदगी में राजस्व विभाग द्वारा गठित टीम में पटवारियों में दल प्रभारी मनोज चढ़ार, मनीष चौरसिया, अंकुर दुबे, देवेश नेमा एवं रामकृष्ण शाह को मौके पर पहुंचकर सीमांकन करके विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश तहसीलदार एसआर देशमुख द्वारा दिए जाने पर सीमांकन के लिए गठित दल संबंधित पक्षकारों की मौजूदगी में मंदिर तक जाने वाले मार्ग का सीमांकन किया गया । इसके बाद सीमांकन के पश्चात मात्र 10 फीट चौड़ा मार्ग 18 फीट चौड़ा हो जाएगा । जिससे सभी श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। इसको लेकर कुछ वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी।
अतिक्रमणकारियों एवं धर्मालंबियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम द्वारा सीमांकन किए जाने पर मार्ग के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया गया और मुख्य सागर भोपाल मार्ग से मंदिर तक पहुंच मार्ग को 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है । उक्त मार्ग को सीमेंट कंक्रीट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button