मध्य प्रदेशहेल्थ

रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन सिहोरा के द्वारा सीएम राइज, बीडी हाईस्कूल सिहोरा में 15 दिसंबर 24 रविवार को हमारे देश के लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एव स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सिहोरा जो की रक्तदान के संबंध में पूरे जिले में सबसे अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा है। जिसमे सम्पूर्ण सिहोरा खितौला और आसपास की ग्राम पंचायतों से युवा एव आमजनों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान किया जाता है। संस्था के सदस्यों द्वारा इस बार भी सिहोरा के आमजनों एव रक्तवीरों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और स्वास्थ्य जाँच हेतु शिविर में पहुचने का आवाहन किया गया है। लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अंकुर जैन सैंकी, राहुल पहारिया ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ सिहोरा एव ग्रामीण के आमजनों के द्वारा जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया के थैलीसीमिया रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए रक्त की आपूर्ति की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता आ रहा है।

Related Articles

Back to top button