क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के तत्वावधान में विशाल नेत्र शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण 15 दिसंबर को
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी1
देवरी । उदयपुरा प्रभु प्रेम नेत्रालय एवं जनरल हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र एवं जनरल परीक्षण शिविर का आयोजन 15 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के तत्वावधान में नगर उदयपुरा के ग्रीन पार्क होटल शादी हॉल बोरास रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
उदयपुरा ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के अध्यक्ष गोविंदसिंह रघुवंशी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी एवं नगर देवरी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमर राणा ने बताया कि इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका एवं स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे। व्यवस्थापक के रूप में पी. डी. शर्मा नर्मदा सेवक ओर सहयोगी के तौर पर नेशनल ट्रेडर्स मो. सोहेल एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे



