मध्य प्रदेश

बिना लाइसेंस के अनाज क्रय विक्रय करने पर प्रशासन ने की दुकान सील

सिलवानी । बिना लाइसेंस के सोनू जैन द्वारा किसान के अनाज का अवैध रूप से क्रय विक्रय किया जा रहा था
जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई जिस पर सिलवानी एसडीएम प्रकाश चंद शाक्य ने संज्ञान लिया। और एसडीएम ने प्रकाश चंद शाक्य द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई। जिसमें नायब तहसीलदार योगेश्वर भारती, खाद आपूर्ति अधिकारी मयूर मरकाम, कृषि उपज मंडी इंस्पेक्टर डीएस रघुवंशी गठित टीम के द्वारा बिना लाइसेंस के अनाज का क्रय विक्रय करने वाले व्यापारी सोनू जैन की दुकान पर जांच करने पहुंची संयुक्त टीम की व्यापारी को जानकारी मिलते ही व्यापारी द्वारा अपनी दुकान पर ताले डालकर फरार हो गया। संयुक्त जांच दल के अधिकारी द्वारा सोनू जैन को बार-बार फोन लगाया गया लेकिन सोनू जैन का
मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था
जांच दल टीम द्वारा सोनू जैन की लगभग 6 शटरो वाली दुकानों को सील किया जाकर बंद दुकानों का पंचनामा के साथ जांच प्रतिवेदन वनाकर सिलवानी अनुविभागीय अधिकारी को सोपा गया है।
हालांकि प्रशासन द्वारा बिना लाइसेंस वाले अनाज व्यापारी पर कार्रवाई की भनक लगते ही
आधा दर्जन कुछ विना लाइसेंस वाले व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गये है।

Related Articles

Back to top button