क्राइम

पुलिस कस्टडी में मौत, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोपी

सिलवानी । रायसेन के महिला थाना पुलिस द्वारा 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे पुलिस कस्टडी में आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दअरसल जनवरी 2024 में सिलवानी तहसील के ग्राम मेहगवां कला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । जिसमे पुलिस ने सघन जांच करते हुए पकड़े गए आरोपी दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके भ्रूण का DNA सैम्पल लिया गया था। जिसमे रिपोर्ट मैच होने के बाद बीती शाम सिलवानी पुलिस ने उसी गांव के रहवासी विजय रामदास महाराज उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया था।
आरोपी को आज मौके पर जांच के लिए ले जाया गया था। जहां टॉयलेट जाने के दौरान उसने जहरीली वस्तु खा ली थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और मरणासन्न कथन लिए गए है। और गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रायसेन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने खूब हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्यूडिशियल जांच कराने के निर्देश दिए है। मृतक आरोपी का अब बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के डाक्टरो की पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। इस दौरान जिला जज ने जेएमएफसी जज को जांच के लिए नियुक्त किया हैं। जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।

Related Articles

Back to top button