मध्य प्रदेश

सिहोरा नगर पालिका के वार्डों की दुर्दशा, देखने सुनने वाला कौन

आम जनता की बढ़ी समस्या, जिम्मेदार अधिकारी नहीं करते क्षेत्र का भ्रमण, कैसे हो निदान?
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका परिषद में इन दिनों अलग ही नजारा नगर के विभिन्न वार्डों में देखने को मिल रहा हैं। कही जल सप्लाई का पानी व्यर्थ बह रहा हैं तो कही नाली का पानी सड़क मार्ग से निकल रहा हैं। इतना ही नहीं जबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली यह महीनों से नालियां भरी हुई हैं और साफ़ सफाई का पता नहीं। और तो अन्य वार्डों में खुले नाली सड़क मार्ग लोगों के दुर्घटना होने का इंतजार कर रही हैं। आज सिहोरा नगर के हालात कुछ इस तरह से नज़र आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने अपनी बात को जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पदस्थ अधिकारी कभी भी सिहोरा नगर पालिका के वार्डों की दुर्दशा, देखने सुनने कभी नहीं निकले हैं जिससे हम सभी नगर वार्ड वासी परेशान हैं। इन समस्याओं को सुनने वाला कौन है?
आम जनता की बढ़ी समस्या, अधिकारी नहीं करते क्षेत्र का भ्रमण, कैसे हो निदान? सीएमओ अधिकारी, एसडीएम सिहोरा एवं तहसीलदार ये कभी समय से नहीं मिलते हैं और न ही समय से काम कर रहे हैं। जिससे हम लोग सीएम हेल्प लाइन 181 पर ही शिकायत दर्ज कर रह जाते हैं और उसका निराकरण भी फोन के माध्यम से कर दिया जाता हैं। अब सवाल ये उठता कि क्या सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र की समस्याएं हैं या फिर ये नजारे दिखाई दे रहे वो सही है? क्यों वार्ड वासियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से लगाई नगर समस्या की गुहार।

Related Articles

Back to top button