मध्य प्रदेश

करेंट लगने से दो युवकों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की भी है जान

सिलवानी। रविवार की सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम चुन्हेटिया में दांतोंन तोड़ने गए एक युवक को बागड़ में करेंट लग गया उसे बचाने दूसरे युवक ने प्रयास किया तो उसकी भी करेंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप ठाकुर पिता मुन्नालाल ठाकुर उम्र 32 साल रविवार की सुबह मुंह दांत साफ करने के लिए सहजपुर रोड पर बाबूल के पेड़ की डाली की दांतोंन तोड़ने लगा अचानक उसे बागड़ में करेंट लग गया जिसे झुलसा देख शौचक्रिया से लौट रहे बसंत आदिवासी पिता शिवलाल आदिवासी उम्र 20 साल उसे बचाने लगा तो वह भी करेंट की चपेट में आ गया। दोनों युवकों की करंट लगने से गंभीर अवस्था में परिजन लेकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लेकर आए।
जहां बीएमओ डॉक्टर एचएन मांडरे ने जांच के उपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घटना जानकारी मिलने पर सिलवानी टीआई जेपी त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मृतक संदीप ठाकुर विवाहित है और उसके एक बालक और बालिका है। बसंत आदिवासी अविवाहित है, जो दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में टीआई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया दोनों युवकों मौत की करेंट लगने से हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा और मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button