धार्मिकमध्य प्रदेश
भागवत कथा से पहले निकाली कलश शोभा यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कथा समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 10 बजे नगर के दशहरा मैदान मंदिर से कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल जहां पर पहुंची मुखिया अजमान अपने सिर पर श्रीमद् भागवत लेकर चल रहे थे कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारी।
कथा व्यास आचार्य विनय शास्त्री मानस पीठ मैहर द्वारा श्रीमद् भागवत को व्यास पीठ पर स्थापित कर सामूहिक आरती की गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद। दोपहर 1 बजे से कथा का प्रारंभ किया गया महिला पुरुषों ने भारी संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान किया।



