मध्य प्रदेश

बिना रेलिंग पुल पर ट्रैक्टर लटका, दो बच्चे नदी में गिरे, आई चोट

सिलवानी मुख्य मार्ग से बम्होरी तक बनी सड़क पर बनी पुल पुलिया पर रैलिंग लगाने की मांग
नजर हटते ही बनती है दुर्घटना का कारण
सिलवानी। गुरुवार को एक किसान अपना मकान बनवाने के ट्रैक्टर ट्रॉली में लोहा लेकर आ रहा था कि खमरिया नदी के बिना रेलिंग के पुल पर ट्रैक्टर आधा पुल पर लटक गया, और ट्रैक्टर पर बैठे दो बच्चे नदी में जा गिरे। जिन्हें हाथ पैर में चोटे आई है। घटना के बाद करीब तीन घंटे जुनिया बम्होरी मार्ग का यातायात बाधित रहा।
यदि आप भी जुनिया बम्होरी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं, तो सावधान। सड़क से नजर हटते ही दुर्घटना घटित हो सकती है। दरअसल स्टेट हाइवे 44 से बम्होरी तक कई बिना रैलिंग के पुल पुलिया बना हुआ है। पुल पुलिया निर्माण के समय यहां सेफ्टी वाल का कार्य नहीं किया गया। इन पुल पुलिया से ग्रामीण दिन के समय तो किसी तरह से सावधानी पूर्वक आवागमन कर लिया करते हैं, लेकिन रात्रि के समय गंभीर दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणाें के अनुसर रैलिंग के अभाव चालक वाहन सहित पुलिया के नीचे नाले में समा सकता है।
रैलिंग लगाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय इस पुल पुलियों में बाढ़ आती हैं, तब पानी निकासी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समस्या से निपटने लोहे की रैलिंग लगाने की मांग की जा रही है। ताकि आवागमन कर रहे लोगों को पुलिया के प्रारंभ और अंत स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सभी सुरक्षित आवागमन कर सके। ग्रामीणों के अनुसार पुल पुलियों पर बाढ़ होने की स्थिति पर पुलिया की चौड़ाई स्पष्ट समझ नहीं आती है। पुलिया पर गड्ढे भी निर्मित हो गए हैं। इन गड्ढों से वाहन चालक अनियंत्रित हो सकते हैं और गंभीर घटना घटित हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था का विस्तार किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button