अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में पुलिस का छापा 10 कट्टा, दो पिस्टल, दो रिवाल्वर सहित सामग्री बरामद

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने किया खुलासा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले दमोह पुलिस को एक अवैध हथियार कट्टा, पिस्टल, रिवाल्व व बनाने की वाली फैक्ट्री को पकड़ कर पर्दाफाश करने का खुलासा शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा करते हुए बताया कि तीन आरोपितों में भरत भूषण बंसल चैनपुरा, जटाशंकर परमसुख रैकवार और भून उर्फ रजनीकांत विश्वकर्मा आंवरी हिंडोरिया से जप्त शुदा मशरूका में करीब 10 देसी कट्टा, दो चकरी रिवाल्वर, दो पिस्टल, एक ग्लांडर, एक बोर मशीन देसी कट्टा व पिस्टल बनाने का अधबना सामान बरामद किया गया है.बताया गया है कि यह कार्रवाई दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की विशेष भूमिका से की गई है. यह कार्रवाई में विशेष रूप से थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, एएसआई राकेश पाठक, एएसआई रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश अठया, सौरभ टंडन, मडियादो थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सूर्यकांत पांडे, प्रआ महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, प्रमोद चौबे, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक रानू राय, आरक्षक मनोज पांडे, सैनिक राकेश बबलू दुबे का विशेष योगदान रहा है।



