मध्य प्रदेश
दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं घायल बुजुर्ग नहीं पहुंचा कोई परिवार का सदस्य

अस्पताल की देख रेख में चल रहा हैं इलाज
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 82 वर्षीय बुर्जुग जिनका सोमवार दिनांक 20/01/2025 को धनगवा नेशन हाईवे 30 कृष्णा ढाबे के सामने एक्सीडेंट होने पर उन्हें सिहोरा सिविल अस्पताल में एनएच सुरक्षा 1033 की सहायता से भर्ती कराया गया है। इनके बाय तरफ का पैर फैक्चर हो गया है साथ सिर आंख में गंभीर रूप से घाव है। दो दिन बीत जाने पर भी परिवार के सदस्यो ने इनकी सुध तक नहीं ली। इनके स्वास्थ्य उपचार हेतु अस्पताल के कर्मचारी डॉक्टर अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इनके कोई भी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य को कृपा करके सिहोरा सिविल अस्पताल के बैंड नंबर 8 में जा कर संपर्क करें।
सूचना पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारी सिहोरा।



