भारतीय किसान संघ कि 5 फरवरी को वल्लभ भवन का घेराव को लेकर बैठक संपन्न

सिलवानी। किसानो कि विभिन्न समस्याओं को लेकर 5 फरवरी को भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करने की लिए जिले के सभी तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए बैठकें की जा रही है। बैठक में रूपरेखा बनाने के लिए भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री भगवानसिंह रघुवंशी तीन दिवसीय रायसेन प्रवास पर है। इस दौरान सिलवानी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक संपन्न हुई ।
भारतीय किसान संघ ईकाई सिलवानी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक में भारत माता पूजन किया गया एवं आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई भारतीय किसान संघ के संभाग के सह मंत्री राघवेंद्र रावत, जिला मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, तुलसीराम साहू, संदीप रघुवंशी, प्रेमनारायण दुबे सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम कई अध्यक्ष द्वारा किसानों को भोपाल में आंदोलन में शामिल होने का आवाहन किया जा रहा है।



