मध्य प्रदेश

मतदाता दिवस विद्यालय में मनाया मतदाता दिवस, बताया मतदान का महत्व

सिलवानी । शासकीय प्राथमिक शाला नीगरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक राम कुमार रघुवंशी ने कहा कि 18 वर्ष के सभी भारतीय युवक के मतदाता परिचय पत्र बनवाएं और निवार्चन के समय अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने इसकी महत्ता बताई और कहा कि विभिन्न प्रकार की शासकीय-अशासकीय योजनाओं में इसका अतिमहत्वपूर्ण उपयोग सर्वोपरि है। शासकीय प्राथमिक शाला नीगरी में प्रधान अध्यापक राम कुमार रघुवंशी द्वारा ग्राम के युवाओं को जागरूक करते हुए बताया।

Related Articles

Back to top button