बापू के सत्य और अहिंसा से अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर किया

कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को किया याद
महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक स्व. सीपपू भाई के निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला
अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा महात्मा गांधी जी ने देश के लिए सर्वस्व समर्पित किया गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग ने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया था कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि गांधी जी के विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा कि यह गांधी का देश है, जहां सत्य, संघर्ष, प्रेम और भाईचारा सदा बना रहेगा । कुछ लोग इसे बिगड़ने पर लगे हैं हमें सतर्क रहना होगा लेकिन आज देश में ऐसे भी लोग हैं जो उस विचारधारा को मानते हैं जिसने उनकी हत्या की, जिन्होंने उन पर गोली चलाई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा गांधीजी के न्याय, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा के आदर्शों को याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जाफर ने सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजली और भावपूर्ण नमन करते हुए कहा गाँधी जी ने इस देश को आजादी दिलाई । अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित किया, पूरा विश्व उन्हें मानता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्षद आफताब अहमद, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, सीमा यादव, कल्पना पाठक, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, एडवर्ड प्रिंस आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



