क्राइम

चार लोगों की जघन्य हत्या से क्षेत्र सनसनी, जुआ खिलाने को लेकर दो परिवारों की रंजिश खूनी संघर्ष में बदली

पनागर – पाटन ग्राम टिमनी में हुये नृशंस हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज द्वारा केंडिल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ब्राह्मण परिवार के चार भाईयों की हत्यारों को फांसी की सजा देने मांग

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले के पाटन थानांतर्गत आने वाली नुनसर चौकी क्षेत्र के टिमरी गांव से जुआं खिलाने से मना करने पर दो माह पुरानी रंजिश सोमवार को खूनी खेल में तब्दील हो गई थीं। वही गांव के चार युवकों की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चार युवकों की हत्या का पूरा मामला टिमरी गांव का बताया जा रहा है। इस सनसनी खेज खूनी संघर्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवकों के शव सड़क पर पड़े थे। मृतकों के सिर और गले पर जानलेवा वार किए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वही लॉयन ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़े जिसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर पाटन थाना क्षेत्र घटना स्थल पर मौजूद थे। वही शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
ये है मामला
इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जुआं खिलाने को लेकर पुराना विवाद था, इसी बात पर आज दोनों पक्षों में सुबह 9:30 एक बैठक होना थी। हालांकि, इन लोगों को इस बात की भनक नहीं थी कि सामने वाला साहू परिवार वाला पक्ष हथियारों से लैस है और मौका पाते ही इनके द्वारा निहत्थे छः युवकों पर चाकुओं और डंडों से दनादन वार कर दिए, इसमें दूसरे पक्ष के चार लोगों की निर्मम हत्या हो गई है वही दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर पाटन पुलिस एवं नुनसर चौकी प्रभारी कुछ भी बताने तैयार नहीं हैं। घटित हुई घटना से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 27 जनवरी सुबह 9:30 से 10 बजे की बीच टिमरी गांव की रही । मुख्य सड़क की बताई गई है दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो जाने के कारण 4 व्यक्तियों की हत्या एवं दो व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक टिमरी गांव के स्थायी निवासी है।
मृतकों में सतीश उर्फ कुंजत पाठक पिता गनेश पाठक उम्र 45 वर्ष, मनीष उर्फ चंदन पिता गनेश पाठक उम्र 38 वर्ष, समीर उर्फ भूरी पिता राजेश दुबे उम्र-39 वर्ष, अनिकेत पिता विजय दुबे उम्र 31 वर्ष थी।
घायलों में विपिन दुबे पिता राजेश दुबे मैट्रो हास्पिटल में इलाजरत है एवं दूसरा घायल मुकेश पिता क्षीरसागर दुबे जो कि मेडीकल में इलाजरत है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मौके पर एकत्र भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। पाटन पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के संरक्षण में जमकर जुआं सट्टा का कारोबार फलफूल रहा है मृतकों और उनके परिजनों ने पूर्व में कई बार जुआं खिलाने की शिकायत नुनसर चौकी में की थी लेकिन चौकी प्रभारी गणेश तोमर ने आरोपियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की किसकी वजह से यह घटना घटित हो गई, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नवल आर्य एवं चौकी प्रभारी गणेश तोमर को हटाने की मांग की है। वही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो शव के पास खड़े परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और बीच सड़क पर बबाल कर दिया। सनसनीखेज हत्या की खबर लगते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बड़ी मुश्किल से पूरे मामले को शांत कराया गया और शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों का आरोप
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या क्षेत्र के साहू परिवार के लोगों ने की है। परिजनों का कहना है कि जुआ खिलाने को लेकर पुराना विवाद था जिसकी वजह से यह हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस हमले में चार युवकों की जान चली गई है। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी नवल आर्य के कार्यकाल में 12 हत्याओं का रिकॉर्ड दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबसे थाना प्रभारी नवल आर्य ने पाटन थाने की कमान संभाली है तब से आठ हत्याएं हो चुकी हैं वही दर्जनों मोटर साइकिल चोरी की वारदात हो चुकी है जिनको गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी नाकाम साबित हुई है। वही पाटन थाना क्षेत्र में खादी से मिले संरक्षण की वजह से हम सब की रक्षा करने की सौगंध खाने वाली खाकी थाना क्षेत्र में जमकर अवैध शराब गांजा जुआ सट्टा खिलाने वालो से अवैध वसूली कर रही है।
चार युवकों की हत्या को लेकर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज कही ज्ञापन सौंपा तो पनागर नगर में केंडिल मोमबत्ती जला कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button