क्राइम

पिट्ठू बैग में छुपा कर रखा था गांजा, 10 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा निवासी दो गांजा तस्करों को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आए दो तस्करों को ढीमरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा मादक पदार्थों के व्यापार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने आदेशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेडा थाना प्रभारी शाहिद खान के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे उड़ीसा राज्य के दो आरोपी मेघराज बेहरा पिता विद्याधर बेहरा उम्र 34 साल निवासी ग्राम कालीनगर थाना ओरियट कालोनी ब्रजराजनगर जिला झारसुगूडा (उडीसा) एवं चेतन शा पिता अशोक शा उम्र 28 साल निवासी बघराचका थाना ब्रजराजनगर जिला झारसुगुडा ( उड़ीसा ) के कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमती 1 लाख 52 हजार रुपए का जप्त किया गया।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि गत 1 फरवरी को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम हरर्ई सगौना मोड प्रतिक्षालय के पास मेनरोड किनारे खडे दो व्यक्ति जो अपनी पीठ पर पीठू बैग टांगे हुये थे वे पुलिस को देखकर भागने लगे। व्यक्तियों के भागने पर संदेह होने पर उन्हे घेराबंदी कर पकड कर नाम पता पूछा गया। आरोपी भागने के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके लिहाजा उन्हे अभिरक्षा में लेकर उनकी पीठ पर टंगे पीठू बैग उतरवाकर तलाशी ली गई । दोनो के पीठू बैगो से कुल 10 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना ढीमरखेडा में अपराध क 55/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मो. शाहिद, सउनि जयंचद उईके, आर. पंकजसिंह, आर. अजयसिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button