मध्य प्रदेश
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय के निर्देशानुसार सीएम राइज विद्यालय उमरियापान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के भाग्य विधाता सभी युवाओं को प्रेरणा स्वरूप परीक्षाओं के पूर्व आयोजित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” में विद्यार्थियों के साथ संवाद सोमवार को 11 बजे लाइव प्रसारण का कार्यक्रम सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, वशिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र अरोरा , दिनेश आशाटी , सीएम राइज स्कूल प्राचार्य मुकेश पटेल, मुकेश राय, अवधेश पटेल सहित समस्त शिक्षक गण एवं छात्रों की उपस्थिति रही।



