फर्जी रजिस्ट्री के मामले में सिहोरा थाने में हुई FIR दर्ज, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मझौली अंतर्गत ग्राम लड़ोई लोहारी तहसील मझौली के खसरा नंबर 48 का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत हुए जमीनी खरीदी को लेकर सिहोरा थाना में एफआईआर दर्ज जराई गई। रजिस्टार कार्यालय क्षेत्र राजस्व अनुविभाग अंतर्गत की गई कार्यवाही। पीड़ित अनुरुद्ध पाठक पिता रामभजन पाठक की कृषि भूमि खसरा नंबर 48 में दर्ज हैं यह ग्राम लड़ोई लोहारी तहसील मझौली क्षेत्र स्थित होने पर षडयंत्र पूर्वक फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई थी । साथ ही क्रय विक्रय भी किया गया।
दोनो पीड़ित- अनिरुद्ध पाठक और चगनलाल सारागी ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर के साथ थाना मझौली, थाना सिहोरा को आवेदन भी दिया था शिकायत करता के आवेदन पर थाना सिहोरा ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर एफआईआर दर्ज की।
जिसमें आरोपी अनुरुद्ध उर्फ़ अनिरुद्ध तिवारी पता लड़ोई लोहारी तहसील मझौली ,जितेंद्र वंशकार, ओंकार जितेश सुमेकर व बागवानी अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया सात ही अन्य की तलाश जारी ।
सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 61(2), 335, 336, 338, 340(2), 318(4), 319(2), 3(5) सिहोरा थाने में मामला दर्ज किया गया।। साथ ही अन्य को लेकर पुलिस जॉच पड़ताल कर रही हैं।
पारूल शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा का कहना हैं कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की जॉच पड़ताल जारी हैं ।



