तहसीलदार एक्शन मूड में, अवैध मिट्टी उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी जब्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसीलदार एसआर देशमुख इन दोनों एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं जहां पर कर देना उन्होंने तीन डंपर हो जेसीबी को अवैध उत्खनन के मामले में जप्त किया था वहीं आज उन्होंने बीना नदी किनारे मिट्टी की खुदाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ले जाते हुए पकड़ा आवश्यक पंचनामा उपरांत दोनों वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। राजस्व की इस कार्रवाई से मुरम, काली, भूरी रेत और मिट्टी का अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि बर्री विनायकपुर में बीना नदी के किनारे जेसीबी द्वारा मिट्टी का उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से परिवहन किया जा रहा था तहसीलदार एसआर देशमुख ने राजस्व अमले के साथ मौके पर ट्रैक्टर चालक श्याम सुंदर पुत्र रघुवर प्रसाद लोधी, व जेसीबी क्रमांक MP38 D0261 को मिट्टी भरते पाए जाने पर मौके पर जप्त किया गया है।



