आगामी त्योहारो को शांति पूर्वक मनाने हेतु पुलिस थाने मे शांति समिति बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय पुलिस थाने मे शुक्रवार को नायब तहसीलदार गौरझामर चन्द्रभान दीवान की अध्यक्षता मे आगामी त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे थाना प्रभारी टीआई नासिर फारुकी ने आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि व होली आदि को पारम्परिक हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाने हेतु हिदायतें देते हुए उपस्थित शांति समिति सदस्यो से सुझाव आमंत्रित किये। महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरझामर मे समारोह पूर्वक मनाये जाने प्रमुख स्थानो महाराणा प्रताप नगर, हाता गुगवारा एवं बरकोटी मे पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गई । होली के साथ साथ गौरझामर के खेल मेंदान में चल रहे क्रिक्रेट मेच के समापन पर होने वाले विशाल आयोजन पर कानून व्यवस्था बनाने पर विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर बडी संख्या मे समिति सदस्य पत्रकार उपस्थित थे।



