पर्यावरणमध्य प्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन की पत्रकार वार्ता सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। ग्राम पंचायत भाट खमरिया, तहसील जबेरा में हुए मुरम के अवैध उत्खनन के संबंध में है, जिस पर कार्यवाही हुई है, इस मामले में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जिला दमोह के पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं से प्रेस वार्ता में निम्न बिंदुओं पर पत्रकार साथियों से चर्चा हुई। पूरा मामला क्या है, आप लोगों ने किस लिये यह प्रेस वार्ता बुलाई है ? ग्राम पंचायत भाट खमरिया, जनपद पंचायत जबेरा में 21.02.2025 को अर्जुन कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मुरम की अवैध उत्खनन पर हम लोगों ने कार्यवाही करवाई थी, लेकिन 22.05.25 को कंपनी द्वारा अधिकारियों को गुमराह करने के लिए झूठे, सरपंच पर दवाब बनाकर अनुमति पत्र बना लिया। चुकी अर्जुन निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर च्अज स्जक. दमोह द्वारा खनन तलैया के बाहर किया जा रहा था। कल जो सिद्धार्थ मलैया जी ने सरपंच की अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं उन पर आप लोग क्या कहेंगे ? कोई सरपंच मुरम के उत्खनन की अनुमति नहीं दे सकता। खनिज साधन विभाग, म.प्र. शासन के आदेश क्र 3452/2089597/2024/12/1 में के पैरा 2 साफ़ शब्दों में कहा गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित तालाब / तलैया आदि में ग्राम पंचायत तालाब आदि के गहरीकरण के लिए गाद / मिट्टी / कीचड़ बिना रॉयल्टी के सिर्फ़ स्थानीय लोगों / ग्राम स्तरीय संगठनों / कृषकों को गैर व्यावसायिक प्रयोजन हेतु संबंधित शासकीय विभाग / ग्राम पंचायत निःशुल्क कीचड़ / गाद मिट्टी उपलब्ध कर सकते हैं। अनुमति दे सकते हैं। ग्राम पंचायत सरपंच किसी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मुरम खोदने की अनुमति नहीं दे सकता, मुरम एक खनिज संपदा है। अर्जुन कंस्ट्रक्शन एक निजी कंपनी है,। नाम मात्र की 4-5 डम्फर मुरम मात्र तलैया से निकली है, बाक़ी तीन दिन से जेसीबी तलैया के बाहर ही चल रहीं थी मुरम खोदी गई। सिद्धार्थ मलैया जी द्वारा जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं वह मात्र अधिकारियों को गुमराह करने के लिए हैं, उनमें कोई भी तथ्य नहीं है। इस संबंध में प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही हुई है? सिद्धार्थ मलैया द्वारा ऐसा बताया गया कि बलपूर्वक कार्यवाही करवाई गई है ? दिनांक 21 फरवरी 2025 को तहसीलदार महोदया, थाना प्रभारी जबेरा की मौजूदगी में 2 जेसीबी और 3 डम्फर जब्त कर जबेरा पुलिस को सौपें गये हैं, आज भी सिंग्रामपुर थाना में 2 लोड ट्रक मुरम सहित खड़े हुए हैं, आप लोग जाकर देख सकते हैं हमारे पास वीडियो हैं, मुरम के अतिरिक्त दूर दूर तक मिट्टी नहीं है , यह सब अधिकारियों और पत्रकार साथियों को गुमराह करने कर कार्य सिद्धार्थ मलैया जी कर रहें है, पूरी कार्यवाही विनम्रतापूर्वक हुई है, किसी से कोई प्रकार की अभद्रता नहीं हुई। स्वयं कंपनी के लोगों ने बहुत अच्छा सहयोग दिया, तलैया के आस पास भी 10-11 एकड़ भूमि खनन से प्रभावित हुई है, तलैया से मात्र 2-4 डम्फर मुरम ही निकली है, बाक़ी तीन दिनों से तलैया के बाहर ही उसकी जाँच जिला कलेक्टर द्वारा करवाई जाए, मीडिया स्थल पर जाये। सब स्पष्ट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button