क्राइम

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वाहन चैकिंग के दौरान गांजा तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान उमरियापान, गर्रा घाट रोड में गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को गर्राघाट उमरियापान ढीमरखेड़ा रोड पर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की ।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोका। पूछताछ करने पर उसकी पहचान राज कुमार बर्मन पिता बद्रीप्रसाद बर्मन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिड़रई, थाना ढीमरखेड़ा के रूप में हुई । पुलिस ने जब उसकी मोटर साइकिल में लटके थैले की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 172 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और एक नई मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना भी जब्त की गई। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत 1,06,000 रुपये आंकी गई । आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी के साथ-साथ सउनि गया प्रसाद मंगोरे, सउनि कोदूलाल दाहिया, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, आरक्षक मोहन मुवेल, आरक्षक मनोज कुम्हरे एवं आरक्षक नीलेश पटैल की विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button