खेलमध्य प्रदेश
भारत की टीम की जीत पर केक काटकर मनाई खुशी

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । भारत पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया कि जीत का जश्न नगर के बिरसामुंडा चौराहे पर केक काटकर मनाया गया। नगर के भानु द्विवेदी, समाजसेवी रणजीत मिश्रा काका, पत्रकार नीरज मिश्रा, भाजपा युवा नेता बिंदु शर्मा, जानू त्रिपाठी, मोंटी सिंह, विक्की राव नें जीत कि सभी नगर वासियों को बधाई दी। आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए रणजीत मिश्रा काका नें कहा कि यह जीत हमारी बस नहीं देश के 145 करोड़ भारतीयों कि जीत है।



