कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

उमरियापान में बारिश के साथ ओले गिरे, किसानों को भारी नुकसान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण इलाकों में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल और चने को भारी नुकसान पहुंचा। उमरियापान सहित अन्य गांव में चने, बैर और आंवल के आकार के ओले गिरने से गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा।
किसान आशीष चौरसिया, मनोज चौरसिया, मुन्ना लखेरा, नीलू झारिया, करिया पटेल, भल्लू पटेल, संदीप चौरसिया, समनू पटेल, शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि गुरूवार कि शाम तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से खेत में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि खेतों में लगी गेहूं की फसल में बड़े बड़े ओले गिरने से गेहूं की बाली झड़ कर खराब हो गई।
किसानों ने बताया कि इससे गेहूं की पैदावार में असर भी पड़ेगा जो फसल खेत में फसल गिर गई है। उसके दाने भी पतले हो जाएंगे। किसानों ने प्रशासन से नुकसान के सर्वे करने की गुहार भी लगाई है।

Related Articles

Back to top button