क्राइम

युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत, एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

पुलिस कर रही हत्या का कारण एवं आरोपियों की तलाश
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को पता लगा कि एनएच 45 पर एक युवक मृत पड़ा हुआ है लोगों को लगा कि शायद यह एक्सीडेंट हो सकता है या किसी वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई होगी लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही समय बीता तो क्षेत्र में खबर फैली की किसी ने एक युवक को गोली मार दी मरने वाले युवक की पहचान विक्रम ठाकुर के रूप में हुई। युवक केयर पानी का रहने वाला है जो रात में अपने दोस्तों के साथ कहीं गुलाल लगाने गया हुआ था और रात्रि में ही किसी ने विक्रम ठाकुर को गोली मार दी, यह घटना रात के वक्त हुई है हुई है घटना की जानकारी सुबह देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया को मिली तो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल पर जाकर देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया ने देखा तो विक्रम सिंह ठाकुर की मौत हो चुकी थी उस मुंह से खून आ रहा था, मृतक विक्रम ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया और उसके बाद उसके पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गोली लगने से विक्रम ठाकुर की मौत हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों से ली ।
एसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया की गोली लगने से विक्रम की मौत हुई है घटना का पता लगाया जा रहा है कि किस कारण से विक्रम ठाकुर को गोली मारी गई और किसके द्वारा गोली मारी गई है पुलिस के द्वारा कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ।

Related Articles

Back to top button