मध्य प्रदेश
शासकीय कन्याशाला व उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव व स्कूटी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय कन्या माध्यमिक शाला व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में मां सरस्वती के तैल चित्र पर तिलक बंदन, माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन व कन्याओं का पूजन कर नवीन सत्र 2025 से 2026 स्कूल के छात्र छात्राओं का नवीन प्रवेश उत्सव मनाया गया व पुस्तक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इसके पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान के टॉपर छात्र दिलीप सेन को मध्यप्रदेश शासन की योजनांतर्गत स्कूटी प्रदान की गई।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाज सेवी राजेश ब्यौहार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, पूर्व सरपंच जगन्नाथ माझी, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी आदि समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।



