मध्य प्रदेश

भूसा बनाने वाली मशीन से ट्राली मैं लगी आग, फायर बिग्रेड ने समय पर पहुँचकर पाया आग पर काबू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भूसा बनाने वाली मशीन के रिपर से निकली चिंगारी से भूसा की ट्राली ने आग पकड़ ली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने खेत मैं पहुँचकर आग बुझाई इसके बाद अध जली ट्राली लेकर ग्राम बर्री कला पहुँचे इसके बाद भूसा खाली कराकर भूसा की आग बुझाई। जानकारी अनुसार ग्राम पलोहा गब्बर सिंह कनछेदी लाल के खेत मैं भूसा वाली रीपर मशीन भूसा बना रही थी। इसी दौरान मशीन की चिंगारी से ट्राली मैं आग लग गई। हालांकि इसके पहले गेहूं की फसल व भूसा बनाने वाली मशीन की ट्राली भी आग की भेंट चढ़ गई और कई जगह आगजनी की घटनाएं घट चुकी है। किसानों का कहना है कि भूसा बनाने वाली मशीन का रीपर भूसा बनाते समय किसी पत्थर से टकरा जाता है तो आग की चिंगारी के कारण आग लग जाती है। अन्य जगह भी भूसा बनाने बाली मशीन से आग की घटनाएं घटित हुई है। किसानों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में गेहूं की फैसले खड़ी है तब तक भूसा की मशीनों को प्रतिबंधित किया जाए। अभी क्षेत्र में गेहूं की फैसले खड़ी हुई है और भूसा मशीन पूरे क्षेत्र में भूसा बना रही है जिससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ रही हैं साथ ही किसानों ने कहा कि फसलें कटने के बाद ही भूसा बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button