कृषिमध्य प्रदेश

ई-उपार्जन पोर्टल में पंजीकृत कृषकों से चना एवं सरसों की खरीदी कराना सुनिश्चित किया जाये : कलेक्टर

जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 25 मार्च से 31 मई तक
निर्धारित 16 उपार्जन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों का होगा उपार्जन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 25 मार्च से 31 मई 2025 तक समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों (चना समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति‍ क्विंटल, मसूर 6700 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों 5950 रुपये प्रति क्विंटल) का उपार्जन ई-उपार्जन पोर्टल में पंजीकृत कृषकों से किये जाने के निर्देश राज्य शासन द्वारा जारी किये गये है।
जारी आदेश के परिपालन में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन हेतु जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले में 16 खरीदी / उपार्जन केन्द्रो का निर्धारण जिला उपार्जन समिति द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा निर्धारित 16 खरीदी /उपार्जन केन्द्र तहसील दमोह सेवा सहकारी समिति बांदकपुर, सेवा सहकारी समिति टिकरीपिपरिया, तहसील बटियागढ़ सेवा सहकारी समिति कुंवरपुर, सेवा सहकारी समिति मुहरई, तहसील पथरिया सेवा सहकारी समिति केवलारी, सेवा सहकारी समिति बांसाकला, सेवा सहकारी समिति सूखा, सेवा सहकारी समिति पिपरिया चंपत, तहसील हटा सेवा सहकारी समिति रसीलपुर, सेवा सहकारी समिति हिनौताकला, तहसील पटेरा सेवा सहकारी समिति सोजना, सेवा सहकारी समिति पटेरिया, तहसील जबेरा सेवा सहकारी समिति पटनामानगढ़, सेवा सहकारी समिति खमरिया बिजौरा, तहसील तेन्दूखेड़ा सेवा सहकारी समिति तेन्दूखेड़ा, सेवा सहकारी समिति सांगा द्वारा उपार्जन कार्य किया जायेगा ।
उन्होंने निर्देशित किया सहायक आयुक्त सहकारिता / महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जिला दमोह निर्धारित खरीदी/ उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन नीति में दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें तथा ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों से चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी कराना सुनिश्चित किया जाये।

Related Articles

Back to top button