मध्य प्रदेशराजनीति

उदयपुरा विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका, ब्लॉक अध्यक्ष बरेली ने की भाजपा ज्वाइन

रिपोर्टर ; मधुर राय
रायसेन । उदयपुरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका उस समय लग गया जब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बरेली ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उदयपुरा विधायक एवं राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने सैकड़ो लोगों के साथ भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समक्ष भाजपा में हुए शामिल। चार दिन पूर्व 19 तारीख को ही राजेश उपाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लिखित में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं अपने पद को लेकर त्याग पत्र सौंपा था। जिसके बाद शनिवार को सैकड़ो लोगों के साथ भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में भारतीय जनता की सदस्यता की शपथ ली।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी का गमछा गले में डालकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, विधायक भगवानदास सवनानी, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button